द इंडियन व्यू

एशियन कप क्वालिफायर्स: खालिद जमील ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली : भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के अंतिम दौर में हांगकांग, चीन के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
2 min read
एशियन कप क्वालिफायर्स: खालिद जमील ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली : भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के अंतिम दौर में हांगकांग, चीन के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मैच 31 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

ब्लू टाइगर्स ने मंगलवार, 24 मार्च से कोच्चि में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है, जहां 20 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहले ही पहुंच चुके हैं। डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका, जिन्होंने 23 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना अंतिम आईएसएल मैच खेला, मंगलवार को बाद में टीम से जुड़ेंगे।

भारत के एशियन कप के लिए पहले ही बाहर हो जाने के कारण यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा, “यह हमारे लिए भविष्य की टीम तैयार करने का अच्छा अवसर है।

हमारे पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो फिलहाल अंडर-20 और अंडर-23 राष्ट्रीय टीमों के साथ जुड़े हैं और मालदीव में सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप तथा अरुणाचल प्रदेश में अंडर-23 ट्राई-नेशन टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हमारे सहायक कोच महेश खुद अंडर-20 टीम के साथ हैं, जिससे उन्हें सीनियर टीम की प्रणाली से जोड़ने में मदद मिलेगी।”



  • भारतीय सीनियर पुरुष टीम


    • गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ

    • डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, निखिल पूजारी, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम, संदीप झिंगन

    • मिडफील्डर:आशिक कुरुनियान, दानिश फारूक भट्ट, जैक्सन सिंह थौनाओजम, लालेंगमाविया राल्टे, साहल अब्दुल समद

    • फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, फारुख चौधरी, लल्लियांजुआला छांगते, लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स

    • मुख्य कोच: खालिद जमील


    मैच विवरण:


    • भारत बनाम हांगकांग (एएफसी एशियन कप 2027 क्वालिफायर्स अंतिम दौर)

    • 31 मार्च 2026, शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

    • स्थान: जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम, कोच्चि



इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।