ब्लू जर्सी में वापसी को लेकर उत्साहित गायकवाड़, टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार
भारतीय क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया गया है। लंबे समय बाद ब्लू जर्सी में वापसी करने वाले गायकवाड़ इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और…

भारतीय क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया गया है। लंबे समय बाद ब्लू जर्सी में वापसी करने वाले गायकवाड़ इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए योगदान देने को लेकर बेहद प्रेरित हैं।
गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में खेला था, जबकि टी20 फॉर्मेट में उनका आखिरी मैच 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ रहा था। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण नहीं खेलेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ऐसे में गायकवाड़ को टीम में मौका मिला है और टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गायकवाड़ ने कहा, “ब्लू जर्सी में लौटकर अच्छा लग रहा है। मैं टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को गायकवाड़ के चयन पर कहा, “उनका यहां होना बहुत अच्छा है। वे पिछले कई वर्षों से क्वालिटी प्लेयर रहे हैं।
अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को गर्व महसूस कराएंगे।” हाल ही में गायकवाड़ ने राजकोट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 117, 68* और 25 रन की पारियां खेलीं।
टीम में नंबर-4 पर बल्लेबाजी का दावेदार अय्यर हो सकते हैं, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऋषभ पंत भी इस पोजीशन के लिए सबसे आगे हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को रांची में होगा। दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
