जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में भारत की हार
भारत शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से 0-3 से हार गया और इस तरह से प्रतियोगिता में उसके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। साभार : गूगल दुबई में 2023 के…

भारत शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से 0-3 से हार गया और इस तरह से प्रतियोगिता में उसके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ।

दुबई में 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत को अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और 2017 के चैंपियन जापान के खिलाफ उसे करारी हार मिली। क्वार्टर फाइनल के शुरुआती मैच में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी हिरोकी मिदोरिकावा और नात्सु सैतो से 13-21, 21-17, 13-21 से हारी।
पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण महिला एकल में भारत का दारोमदार मालविका बांसोड़ पर था लेकिन वह टोमोका मियाज़ाकी से 12-21, 19-21 से हार गई जिससे भारत 0-2 से पीछे हो गया।
भारत को मुकाबले में बनाए रखने की जिम्मेदारी एचएस प्रणय पर थी। सत्र के शुरू से फॉर्म से जूझ रहे 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दुनिया के 16वें नंबर के केंटा निशिमोटो के खिलाफ दबाव कायम नहीं रख सके।
जापानी स्टार ने एक घंटे और 17 मिनट में 21-14, 15-21, 21-12 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए यह हार निराशाजनक है क्योंकि जापान के शीर्ष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं और उसने दूसरी श्रेणी की टीम उतारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
