बैकस्ट्रोक से फ्रीस्टाइल की ओर बढ़ते कदम : नटराज का नया सफर
भारत के स्टार बैकस्ट्रोक तैराक श्रीहरि नटराज ने हाल ही में बोला है कि अब उनका ध्यान फ्रीस्टाइल इवेंट्स पर अधिक केंद्रित है, खासकर 100 और 200 मीटर की दूरी पर, जहां उन्होंने बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के भी प्रभावशाली…

भारत के स्टार बैकस्ट्रोक तैराक श्रीहरि नटराज ने हाल ही में बोला है कि अब उनका ध्यान फ्रीस्टाइल इवेंट्स पर अधिक केंद्रित है, खासकर 100 और 200 मीटर की दूरी पर, जहां उन्होंने बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

नटराज 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशियाई एक्वाटिक चैंपियनशिप में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "बैकस्ट्रोक हमेशा से मेरी मुख्य स्पर्धा रही है, लेकिन इस साल मेरा ध्यान फ्रीस्टाइल पर ज्यादा है, खासकर 100 और 200 मीटर पर।"
उन्होंने आगे बताया, "मैंने देखा है कि बिना विशेष तैयारी के भी मेरी फ्रीस्टाइल टाइमिंग हर साल बेहतर हो रही है। इससे हमें इस सीजन में प्राथमिकताएं तय करने में काफी मदद मिली है।"
नटराज ने इस साल एफआईएसयू विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 49.46 सेकंड का समय निकालकर एशियाई खेलों के पदक विजेता वीरधवल खाड़े का 17 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड (49.47 सेकंड) तोड़ा था। उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भी 1 मिनट 48.11 सेकंड का समय दर्ज किया, जो अब तक का किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नटराज इस समय राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि घरेलू मैदान पर खेलने से क्या कोई अतिरिक्त लाभ मिलेगा, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं कहां खेल रहा हूं।
मैंने कई बार ऐसे पूल्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जहां मैंने पहली बार तैराकी की, जैसे इस साल की शुरुआत में जर्मनी में। चाहे हमें स्थानीय पूल का अनुभव हो या न हो, अंत में पूल तो बस एक पूल होता है—हमें तो सिर्फ एक लेन चाहिए होती है।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
