बेंगलुरु समेत कई अन्य जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति मामले की गयी कार्रवाई
बंगलूरू : कर्नाटक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार सुबह कई जिलों में विभिन्न सरकारी अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की। छापेमारी शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, बेंगलुरु, गडग,…

बंगलूरू : कर्नाटक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार सुबह कई जिलों में विभिन्न सरकारी अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की। छापेमारी शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, बेंगलुरु, गडग, धारवाड़ और कलबुर्गी समेत कई अन्य जिलों में की गई। लोकायुक्त की टीम ने दस्तावेजों की भी जांच की।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई अन्य जिलों में लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। बीबीएमपी, चिक्कमगलुरु टाउन नगर पालिका, अनेकल टाउन नगर पालिका और अन्य के अधिकारियों के परिसर पर दबिश दी गई। जिन स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी, उनमें बेंगलूरू, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, अनेकल, गडग, धारवाड़ और कलबुर्गी शामिल हैं।
लोकायुक्त की टीम ने जिन अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में दबिश दी और दस्तावेजों की जांच की उनमें डॉ. एस. प्रदीप, सहायक अनुसंधान निदेशक, जैविक खेती, शिवमोग्गा, लता मणि, लेखा अधिकारी, चिक्कमगलुरु नगर परिषद, के.जी. अमरनाथ, मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत, अनेकल, ध्रुवराज, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर, गडग, अशोक वाल्सैंड, इंजीनियर, मालाप्रभा परियोजना, धारवाड़, मल्लिकार्जुन अलीपुरा, पूर्व अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, कलबुर्गी, रामचंद्र, पीडीओ, सन्नूर ग्राम पंचायत, कलबुर्गी, प्रकाश एई, बीबीएमपी, गोविंदराजनगर, बेंगलुरु शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त के अधिकारियों ने आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे। उन पर अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा आरोपित अधिकारियों से जुड़े घरों, कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की समीक्षा जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
