द इंडियन व्यू

बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

बेंगलुरु : केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
1 min read
बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

बेंगलुरु : केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। इस घटना में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे।

इस त्रासदी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, उप पुलिस आयुक्त विकास कुमार और शेखर को निलंबित कर दिया था। राज्य सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट डीपीएआर के माध्यम से केंद्र को भेज दी और अब केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर विचार कर उसे मंजूरी दे दी है।

आरसीबी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों प्रशंसक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे। घटना के बाद एक जांच समिति गठित की गई और उसकी सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का हवाला देते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।