द इंडियन व्यू

बेंगलुरु बना देश के 71 प्रतिशत नए यूनिकॉर्न का गढ़

Poonam Kumari
November 19, 2026
2 min read
बेंगलुरु बना देश के 71 प्रतिशत नए यूनिकॉर्न का गढ़

बेंगलुरु ( अभिषेक सिंह ) : देश की तकनीकी राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक के क्षेत्र में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के स्वदेशी एआई स्टार्टअप्स को अब तक जितना भी निवेश मिला है, उसका 36.3 प्रतिशत हिस्सा अकेले बेंगलुरु के स्टार्टअप्स के पास गया है।

29वें बेंगलुरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन' में क्या कहा गया :

इतना ही नहीं, साल 2023 के बाद एआई और डीप टेक सेक्टर में देश में जितने भी नए यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियां) बने हैं, उनमें से 71 प्रतिशत इसी शहर में स्थित हैं। हाल ही में '29वें बेंगलुरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन' के दौरान यह जानकारी सामने आई।

बेंगलुरु इनोवेशन रिपोर्ट हुई जारी :

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने इस सम्मेलन में 'बेंगलुरु इनोवेशन रिपोर्ट 2026' जारी की। कर्नाटक डिजिटल इकॉनमी मिशन (KDEM) और 3वन4 कैपिटल द्वारा ट्रैक्सन के आंकड़ों के आधार पर तैयार

बेंगलुरु में डीप टेक के स्टार्ट अप की स्थिति:

इस रिपोर्ट में 23 सितंबर 2026 तक का डेटा शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि 2010 से अब तक बेंगलुरु में डीप टेक के 1,556 स्टार्टअप शुरू हुए, जिनमें से 1,319 आज भी सक्रिय हैं और इन्होंने कुल 3.77 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है। वहीं, स्वदेशी एआई के क्षेत्र में स्थापित 799 स्टार्टअप में से 764 पूरी तरह सक्रिय हैं और निवेशकों का भरोसा जीत रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…