द इंडियन व्यू

बुमराह के हाथों उस्मान ख्वाजा छठी बार आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार से खेला जा रहा है। रोहित अपने खराब फॉर्म के चलते किसी मैच से बाहर रहने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। साभार : गूगल उपकप्तान जसप्रीत बुमराह…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
2 min read
बुमराह के हाथों उस्मान ख्वाजा छठी बार आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार से खेला जा रहा है। रोहित अपने खराब फॉर्म के चलते किसी मैच से बाहर रहने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

साभार : गूगल

उपकप्तान जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। बुमराह ने बल्ले से भी 22 रन का योगदान दिया और पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक बार फिर गेंद से भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को काफी परेशान किया और लगातार पारियों में उनका शिकार किया है।

जारी सीरीज में उस्मान ख्वाजा बुमराह के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ख्वाजा ने बुमराह की गेंदबाजी के दौरान 112 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 33 रन बनाए हैं। आठ पारियों में वह 6 बार बुमराह का शिकार बने हैं।

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक भारतीय गेंदबाज ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज को एक सीरीज में लगातार 6 या उससे ज्यादा बार आउट किया हो। रविंद्र जडेजा ने 2016 में सीरीज में एलिस्टर कुक को 6 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

भारत ने सिडनी में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले चुनी, हालांकि बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और टीम पहली पारी में सिर्फ 185 के स्कोर पर ढेर आउट हो गई। रोहित शर्मा ने आखिरी मैच से खुद को आराम देने का फैसला किया।

रोहित तीन टेस्ट की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट के दिग्गज 37 वर्ष के रोहित इन पारियों में सहज नहीं लगे और अपने चिर परिचित शॉट भी नहीं खेल। गिल ने खराब फॉर्म में चल रहे रोहित की जगह ली है जबकि कृष्णा को चोटिल आकाश दीप की जगह उतारा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।