द इंडियन व्यू

बुमराह का अगला स्कैन 2 फरवरी को, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय

अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इस मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। साभार : गूगल मुख्य चयनकर्ता अजीत…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
बुमराह का अगला स्कैन 2 फरवरी को, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय

अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इस मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

साभार : गूगल

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ होंगे, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं है कि बुमराह तीन मैचों की सीरीज के कम से कम दो वनडे मैचों में खेलेंगे।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह का अगला स्कैन 2 फरवरी को होना है, उसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी। बुमराह को पांच हफ्तों के लिए आराम करने के लिए कहा गया था और फरवरी में अगले स्कैन के बाद मेडिकल टीम और मैनेजमेंट दोनों को स्पष्टता मिलेगी।

अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा दोनों ने कहा कि वे अभी तक टूर्नामेंट में बुमराह की भागीदारी के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं और इसने पेस बॉलिंग अटैक भी प्रभावित हो सकता है। मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि थिंकटैंक ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए अर्शदीप को चुना है।

बुमराह पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण, वे सभी आधारों को कवर रखना चाहते थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे 9 फरवरी को है और बुमराह के बारे में उस समय कोई बड़ा अपडेट आने की उम्मीद है क्योंकि भारत के पास 12-13 फरवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने की आजादी होगी।

अगर बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं पाए जाते तो टीम इंडिया स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। वैसे ही रोहित-अगरकर की जोड़ी ने स्क्वॉड में तीन ही तेज गेंदबाजों का चयन किया है। बुमराह ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी और तब आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि उनकी पीठ में ऐंठन है। मगर अब उनकी यह चोट ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।