द इंडियन व्यू

बीसीसीआई वनडे ट्रॉफी के लिए हिमाचल की पुरुष अंडर-19 टीम घोषित, त्रिपुरा के साथ होगा पहला मुकाबला

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई वीनू मांकड़ वन डे एलीट टूर्नामेंट के लिए पुरुष अंडर-19 टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान आदित्य कटारिया को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल अपना पहला…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
बीसीसीआई वनडे ट्रॉफी के लिए हिमाचल की पुरुष अंडर-19 टीम घोषित, त्रिपुरा के साथ होगा पहला मुकाबला

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई वीनू मांकड़ वन डे एलीट टूर्नामेंट के लिए पुरुष अंडर-19 टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान आदित्य कटारिया को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता के सभी मैच देहरादून में खेले जाएंगे।उधर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने पुरुष अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। बिलासपुर के आदित्य कटारिया को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा टीम में ऋषव ठाकुर बिलासपुर, अक्षय वशिष्ठ हमीरपुर, अग्रिम चंबियाल कांगड़ा, सोहम मिश्रा कांगड़ा, सिद्धक ढिल्लों कांगड़ा, अंश धीमान कांगड़ा, अनीश किन्नौर, सचिन मेहता कुल्लू, लक्ष्य ठाकुर मंडी, सुजल ब्रोटा शिमला, जपनीत सिंह सिरमौर, जयादित्य डोगरा सोलन, नौनिहाल सोलन तथा कबीर सिंह सोलन और ऊना से अर्पित सिंह को जगह दी गई है।वहीं टीम के साथ अंकित अग्रवाल कोच, रोहित कालिया सहायक कोच, मयंक बालासुंदरम फिजियो, अंकुश आदित्य प्रशिक्षक, संदीप कुमार वीडियो विश्लेषक, संदीप कुमार साइड आर्म, विवेक धीमान को प्रबंधक बनाया गया है।उधर बात हिमाचल के मैचों की करें तो हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा 9 अक्टूबर को पहले मैच में आमने सामने होंगे। इसी तरह 11 अक्टूबर को दूसरा मैच छत्तीसगढ़, तीसरा मैच 13 अक्टूबर को चंडीगढ़ के साथ, 15 अक्टूबर को कर्नाटक के साथ तथा 17 अक्टूबर को हैदराबाद के साथ हिमाचल की भिड़ंत होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।