बीसीसीआई ने घोषित की 21 करोड़ की प्राइज मनी, पाकिस्तान को भी ट्रोल किया
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार (28 सितंबर) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। @BCCI रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप की प्राइज मनी…

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार (28 सितंबर) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया।

रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप की प्राइज मनी 2.6 करोड़ रुपए है जो टीम इंडिया को मिलेगी, मगर इससे अलग बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है जो एशिया कप की प्राइज मनी से लगभग 10 गुना ज्यादा है।
जी हां, बीसीसीआई ने एक्स पर एशिया कप की प्राइज मनी का ऐलान किया, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को भी जमकर ट्रोल किया। बीसीसीआई ने लिखा, “3 वार। 0 प्रतिक्रिया। एशिया कप चैंपियन। संदेश पहुंचा।
टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि।” टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रनों का टारगेट रखा। साहिबजादा फरहान ने इस दौरान अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान का पहला विकेट 84 के स्कोर पर गिरा था, इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा जाल बुना की पाकिस्तान निकल ही नहीं पाया।
कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलताएं मिली। 147 रनों का टारगेट भी भारत के लिए उस समय पहाड़ जैसा बन गया जब 20 के स्कोर पर टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के रूप में तीन विकेट खोए।
इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू सैमसन और शिवम दुबे के साथ साझेदारियां बुनी और टीम इंडिया को जीत दिलाई। तिलक 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और यह ड्रॉमा लगभग 2 घंटे तक चला।
इसके बाद मोहसिन नकवी मैदान छोड़कर चले गए और कुछ देर बाद ट्रॉफी भी वहां से गायब हो गई। बीसीसीआई ने पाकिस्तान पर एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल्स चुराने के आरोप लगाए हैं। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के जश्न में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिखी। सूर्या ब्रिगेड ने बिना ट्रॉफी के ही एशिया कप की जीत का जश्न मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
