द इंडियन व्यू

बीसीसीआई का भरोसा, गंभीर के कार्यकाल पर कोई फैसला नहीं

साउथ अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर काफी सवाल उठ रहे हैं। सीरीज के दौरान पिच, प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों की बैटिंग पोजिशन को लेकर गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
बीसीसीआई का भरोसा, गंभीर के कार्यकाल पर कोई फैसला नहीं

साउथ अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर काफी सवाल उठ रहे हैं। सीरीज के दौरान पिच, प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों की बैटिंग पोजिशन को लेकर गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में खबरें है कि गौतम गंभीर के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।

गौतम गंभीर की ही कोचिंग में भारत घर पर पिछले तीन टेस्ट सीरीज में 2 बार क्लीन स्वीप हुआ है। साउथ अफ्रीका से पहले न्यूजीलैंड ने घर में घुसकर भारत का 0-3 से सूपड़ा साफ किया था। ऐसे में अब गौतम गंभीर की कोचिंग की पोजिशन को लेकर बीसीसीआई से अंदर की बात सामने आई है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से गौतम गंभीर को कोचिंग कार्यकाल को लेकर बड़ी बात कह दी है। सूत्र ने कहा, "वह तीनों फॉर्मेट में हेड कोच बने रहेंगे, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।"

साभार : गूगल

बता दें, बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को तीन साल के लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनाया है। उनका अधिकारिक रूप से कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक चलेगा। गौतम गंभीर की अगुवाई में भले ही भारत का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। मगर उनकी कोचिंग में ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप के रूप में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

वहीं टी20 में टीम इंडिया अगल ही लय में दिखाई दे रही है, भारतीय खिलाड़ी इस फॉर्मेट में निडर होकर खेल रहे हैं। यह हौसला गौतम गंभीर ने ही उन्हें दिया है।

गौतम गंभीर का अगला मिशन भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताना है, अगर वह इस असाइनमेंट में फेल होते हैं तो बीसीसीआई उनके कार्यकाल पर फिर से विचार कर सकता है। हालांकि अभी तक 2027 तक उनका टीम इंडिया का कोच रहना तय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।