बीडब्ल्यूएफ लाएगा नया टाइम क्लॉक नियम : 25 सेकंड में तैयार हों खिलाड़ी
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बैडमिंटन मैचों में अधिक तेजी लाने के लिए 2026 से शुरू होने वाले चुनिंदा विश्व टूर टूर्नामेंटों में टाइम क्लॉक प्रणाली के परीक्षण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत खिलाड़ियों को एक रैली…
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बैडमिंटन मैचों में अधिक तेजी लाने के लिए 2026 से शुरू होने वाले चुनिंदा विश्व टूर टूर्नामेंटों में टाइम क्लॉक प्रणाली के परीक्षण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत खिलाड़ियों को एक रैली पूरी होने के बाद 25 सेकंड के अंदर अगली रैली के लिए तैयार होना होगा।

बीडब्ल्यूएफ ने 29 अगस्त को अपनी बैठक में टाइम क्लॉक प्रणाली को मंजूरी दी। इस प्रणाली का पहला परीक्षण 18 से 23 नवंबर 2025 के बीच होने वाली प्रतियोगिताओं में किया जाएगा।
इसके बाद अगले साल से इसका व्यापक रूप से परीक्षण किया जाएगा। बीडब्ल्यूएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन नए नियमों से बीडब्ल्यूएफ को टाइम क्लॉक का परीक्षण करने की अनुमति मिलेगी। इन नियमों में वह प्रयोग भी है जिसके तहत खिलाड़ियों को 25 सेकंड के भीतर अगली रैली खेलने के लिए तैयार रहना होगा।’’
नए नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को दो रैलियों के बीच 25 सेकंड का समय दिया जाएगा तथा अंपायर द्वारा स्कोर अपडेट करने के बाद घड़ी शुरू हो जाएगी।
बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को रैलियों के बीच सामान्य गतिविधियां करने की स्वतंत्रता मिलेगी जिसमें तौलिया से पोंछना और कोई पेय लेना शामिल है जिसके लिए अभी अंपायर की अनुमति लेनी पड़ती है।
लेकिन खिलाड़ियों को 25 सेकंड के अंदर अगली रैली के लिए तैयार होना होगा।’’ बीडब्ल्यूएफ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के सैकड़ों मैचों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद 25 सेकंड के नियम पर अपना निर्णय दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
