बीच मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा: जब मिस्ट्री स्पिनर के सामने बैट छोड़कर हट गए डेरिल मिचेल
पाकिस्तान सुपर लीग में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' तारिका उस्मान की बॉल खेलने से…

पाकिस्तान सुपर लीग में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' तारिका उस्मान की बॉल खेलने से मना कर दिया। उन्होंने एक ओवर में दो बार ऐसा किया।
वह तारिक द्वारा गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर असहज नजर आए। ऐसे में अंपायर को दखल देना पड़ा और बल्लेबाज से बातचीत की। तारिक का बॉलिंग एक्शन बेहद अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशान होती है।
मिचेल द्वारा क्रीज छोड़ने का मामला नौवें ओवर में सामने आया। तारिक की शुरुआती तीन गेंद पर सिंगल आया लेकिन जब वह ओवर की चौथी डालने वाले थे तो मिचेल ने लंबे पॉज के कारण क्रीच छोड़ने का फैसला किया।

तारिक फिर बॉल फेंकने के लिए रेडी हुए मगर मिचेल दोबारा हट गए। हालांकि, तारिक ने इस बार बॉल फेंक दी। ऐसे में अंपायर ने कीवी बल्लेबाज से बात की और मैच आगे बढ़ा। तारिक की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना, जिसे मिचेल ने कवर की दिशा में खेला। बता दें कि तारिक का बॉलिंग एक्शन काफी समय से चर्चा का विषय रहा है।
पाकिस्तानी गेंदबाज की कोहनी के जोड़ में डबल जॉइंट है, जिसकी वजह से वह सीधे हाथ से गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं। ड्रामे के बावजूद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 182 रन बनाने के बाद रावलपिंडीज को 61 रनों से धूल चटाई। ग्लैडिएटर्स से राली रोसू (53) अर्धशतक जमाया और सऊद शकील ने 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
जवाब में रावलपिंडीज जरूरी रन रेट बनाए रखने के लिए 121 रनों पर सिमट गई। साद मसूद ने उसके लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए। डेरिल मिचेल के बल्ले से 30 रन निकले। उन्होंने अब्दुल्ला फजल (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। मिचेल को 13वें ओवर में सऊद शकील ने कॉट एंड बोल्ड किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
