द इंडियन व्यू

जिला जूनियर खो खो चैंपियनशिप में बीकेटी इंटर कॉलेज दोनों वर्गो में चैंपियन

लखनऊ: बीकेटी इंटर कॉलेज की बालक और बालिका टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ खो-खो एसोसिएशन की दो दिवसीय जूनियर चैंपियनशिप में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के बालक…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
जिला जूनियर खो खो चैंपियनशिप में बीकेटी इंटर कॉलेज दोनों वर्गो में चैंपियन

लखनऊ: बीकेटी इंटर कॉलेज की बालक और बालिका टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ खो-खो एसोसिएशन की दो दिवसीय जूनियर चैंपियनशिप में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के बालक वर्ग में 12 और बालिका वर्ग में आठ टीम ने भाग लिया.

चैंपियनशिप के समापन में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर कमर्शियल योगेश कुमार, सेंट जेवियर स्कूल के प्रिसिंपल फादर डोमिनिक पिंटो, लखनऊ खो खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने पुरस्कार वितरण किया.

बालिका वर्ग का फाइनल बालिका वर्ग का फाइनल मैच सेंट्रल पब्लिक स्कूल और बीकेटी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में बीकेटी इंटर कॉलेज ने एक अंक से जीत हासिल कर जिला चैंपियनशिप जीत ली।

पहले सेमीफाइनल बालिका वर्ग में सेंट्रल पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया इस मुकाबले को सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने दो अंक से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया दूसरे सेमीफाइनल में सेठ एम आर जयपुरिया रेड कुर्सी रोड कैंपस और बीकेटी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को बीकेटी इंटर कॉलेज ने आठ अंक से जीता।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बीकेटी इंटर कॉलेज और सेंट जेवियर इंटर कॉलेज रेड के मध्य खेला गया इस मुकाबले को बीकेटी इंटर कॉलेज में चार अंक से जीत कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पहला सेमीफाइनल जवाहर नवोदय विद्यालय और बीकेटी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया।

इस मुकाबले को बीकेटी इंटर कॉलेज ने एक अंक से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट जेवियर इंटर कॉलेज रेड और सेंट जेवियर इंटर कॉलेज ब्लू के मध्य खेला गया इस मुकाबले को सेंट जेवियर इंटर कॉलेज रेड ने दो अंक से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के 17 और बालिका वर्ग के 16 मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।