बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
हैदराबाद : पुलिस ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के न्यू एमएलए क्वार्टर्स से स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नारायणगुड़ा पुलिस…

हैदराबाद : पुलिस ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के न्यू एमएलए क्वार्टर्स से स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। ताटा मधु के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। मधु की गिरफ्तारी स्पीकर के ओएसडी पोलेमपल्ली वेंकटेशम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को विधान परिषद के अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी से मांग की कि बीआरएस एमएलसी ताटा मधुसूदन को उच्च सदन से तुरंत बर्खास्त और निष्कासित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल प्रसाद कुमार का व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि स्पीकर के पद, सदन और पूरे तेलंगाना की गरिमा का अपमान है। इसे 'काला दिन' करार देते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि एमएलसी मधुसूदन ने स्पीकर और उनके परिवार के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह अक्षम्य है।सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने वाली विरोध टी-शर्ट पहनकर पहुंचे बीआरएस नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश देने से रोक दिया था। इन टी-शर्ट्स पर “कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करने में विफल रही” और “1,000 दिनों का शासन पूरी तरह विफल” जैसे नारे लिखे थे।तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ । पहले दिन ही बीआरएस के विधायकों ने सदन के बाहर भारी हंगामा किया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के खिलाफ राज्य के कई हिस्सों में बीआरएस के कार्यकर्ताओं ने रेवंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
