द इंडियन व्यू

बिहार : सीवान में तलवार से काटकर तीन लोगों की हत्या

पटना/सीवान : बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक के पास देर शाम तीन लोगों की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक कौड़ियां वैश्य टोली के रहने वाले…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
बिहार : सीवान में तलवार से काटकर तीन लोगों की हत्या

पटना/सीवान : बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक के पास देर शाम तीन लोगों की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक कौड़ियां वैश्य टोली के रहने वाले हैं।

मृतकों में मुन्ना सिंह, कन्हैया सिंह और पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह के पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं, जबकि घायलों में सूरज सिंह के पुत्र करण कुमार और टुनटुन सिंह के पुत्र रौशन है। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है।

तीन लोगों की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बाजार पुरी तरह बंद हो गया। वहीं पटना-सीवान मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।ग्रामीणों ने शव को रात नौ बजे तक नहीं उठने दिया। बाद में प्रशासन ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कौड़ियां गांव के दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसी क्रम में पहले से विवाद चल रहा था। सुबह दोनों पक्षों में गोली बारी भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मलमलिया बाजार पर पहुंचे। वहीं पर फिर से विवाद हुआ। करीब 20 से 25 बाइक और स्कार्पियो पर सवार अपराधी फरसा और तलवार के साथ पहुंचे। जहां घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

मलमलिया में जैसे ही तीन लोगों की मौत की सूचना मिली बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। इसके बाद घटना के विरोध में एनएच 331 और एनएच 227 ए को बंद कर आगजनी की गई। घटना की सूचना के एक घंटे बाद स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची जिसे स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद एसपी मनोज तिवारी, सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार समेत बड़ी संख्या पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद कौड़ियां वैश्य टोली गांव में तनाव की स्थिति है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।