द इंडियन व्यू

बिहार सरकार ने NEET परिक्षार्थियों को सरकारी बसों में दी निःशुल्क सुविधा

पटना, बिहार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने…

Ragwendra P Singh
May 23, 2026
2 min read
बिहार सरकार ने NEET परिक्षार्थियों को सरकारी बसों में दी निःशुल्क सुविधा

पटना, बिहार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने का निर्देश दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिय फेसबुक पर लिखा कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।

 

साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।

 

इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है।

 

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।