द इंडियन व्यू

बिहार : सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, एयरपोर्ट पर दिलीप जायसवाल, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

पटना। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार को पटना लाया गया। जहां उनके पार्थिव शरीर पर कई…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
बिहार : सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, एयरपोर्ट पर दिलीप जायसवाल, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

पटना। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार को पटना लाया गया। जहां उनके पार्थिव शरीर पर कई दिग्गजों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार के छपरा जिले के बहादुर जवान मोहम्मद इम्तियाज का शव इंडिगो के विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर मंत्री श्रवण कुमार, नितिन नवीन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहे और उन्होंने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, शहीद मोहम्मद इम्तियाज को पूरा देश नमन कर रहा है। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूरा बिहार और देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह आज गमगीन माहौल है और देश ने एक जवान को खोया है, पाकिस्तान को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा। पाकिस्तान के नापाक इरादे और आतंकियों को पालने, उसे पनाह देने के कारण ही हमारे देश का वीर जवान शहीद हो गया। देश इस शहीद जवान की शहादत को नहीं भूलेगा। सभी लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर इस शहादत को याद कर रहे हैं। वीर जवान के परिवार के साथ हम खड़े हैं।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छपरा के इस लाल की शहादत को नमन करता हूं। हम पूरे बिहार के लोग संवेदना व्यक्त करते हैं। पटना एयरपोर्ट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारी और बीएसएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में बीएसएफ के जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे। बिहार के लाल सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सीमा पर आतंकवादियों के छक्के छुड़ा दिए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।