बिहार विधानसभा चुनाव : अशोक अशोक गहलोत ने राजग के संपल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा
पटना, : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। शुक्रवार को पटना…

पटना, : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। शुक्रवार को पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सिर्फ 26 सेकंड में घोषणापत्र जारी किए जाने एवं भाजपा नेताओं द्वारा मीडिया के सवालों से बचकर भागने का आरोप लगाया।राजग के घोषणा पत्र पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमला बोला। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राजग ने घोषणा पत्र जारी किया। 26 सेकेंड के लिए नेता आए। कुछ पत्रकार साथी से मेरी बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में पहली बार 26 सेकेंड की प्रेस वार्ता हुई। गहलोत ने आरोप लगाया कि राजग वाले सवालों से डर के भाग गए।अशोक गहलोत ने राजग के संपल्प पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी चुनाव के लिए घोषणापत्र महत्वपूर्ण चीज होती है। सिर्फ मुंह दिखाने के लिए राजग के लोग आए थे। वे इतना क्यों डरते हैं मीडिया से? गहलोत ने प्रधानमंत्री को उनके पुराने वादों, बिहार के लिए पैकेज, चीनी मिल की याद दिलाई और उनसे तथा अन्य राजग के नेताओं से सवाल जवाब किए।अशोक गहलोत ने बिहार में नीतीश कुमार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड मांगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो वादा अब तक किया वह पूरा नहीं हुआ। 20 सालों में उसका रिपोर्ट कार्ड इन लोगों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र तेजस्वी यादव ने खुद जारी किया। जब नीतीश जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, तोे उन्होंने संपल्प पत्र क्यों नहीं जारी किया गया? इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह एवं अनुपम ने भी मीडिया को सम्बोधित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
