बिहार: राहुल गांधी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पहुंचे मनैनी गांव, किया संवाद
नवादा : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सड़क के किनारे स्थित एक गांव में पहुंच गए और वहां लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

नवादा : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सड़क के किनारे स्थित एक गांव में पहुंच गए और वहां लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज की यात्रा गयाजी से शुरू की। इस क्रम में गयाजी के वजीरगंज में जैसे ही उनकी यात्रा पहुंची, उन्होंने अपने काफिले को रोका और पास के एक गांव मनैनी पहुंच गए। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता भी थे। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और यहां की समस्याएं जानी।
इस दौरान उन्होंने वोट के अधिकार को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि मनैनी गांव को 2011 में मॉडल गांव घोषित किया गया था, लेकिन आज स्थिति बदतर है। सामान्य नागरिक सुविधाएं तक नदारद हैं। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार की शाम अपनी यात्रा के क्रम में बिहार के गयाजी पहुंचे थे। शाम को उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए एसआईआर को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। यहां लोगों को संबोधित करने के बाद रात्रि विश्राम किया।
यात्रा के तीसरे दिन राहुल नवादा होते हुए शेखपुरा के बरबीघा पहुंचेंगे। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एसकेआर कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
