बिहार में मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगा "बिहार मतलब नीतीश कुमार" लिखा पोस्टर
पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार से जारी है। राष्ट्रीय जनतातांत्रिक गठबंधन (राजग) रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक…

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार से जारी है। राष्ट्रीय जनतातांत्रिक गठबंधन (राजग) रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।मुख्यमंत्री के आवास के बाहर लगे पोस्टर में साफ लिखा नजर आ रहा है "बिहार का मतलब नीतीश कुमार"। आज सुबह लगा यह पोस्टर ऐसा माहौल बनाता दिखा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) समर्थकों के लिए "टाइगर" यानी नीतीश कुमार अब भी केंद्र में हैं, न कि हाशिये पर।इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था, उसकी चर्चा भी तेज थी, उस पोस्टर में नीतीश कुमार एक बाघ के साथ खड़े दिख रहे हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है "टाइगर अभी जिंदा है"।फिल्मी अंदाज में तैयार किया गया आज का यह पोस्टर साफ तौर पर शक्ति और प्रभाव का संदेश देता है।इस बीच पोस्टर लगते ही जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के आवास के बाहर जुट गए। वहां उपस्थित कार्यकर्ता ने कहा, "रुझान आया है, पर संदेश साफ है, नीतीश जी राजनीति के असली टाइगर हैं।"पोस्टर लगने के बाद राहगीर भी गाड़ी रोककर उसकी तस्वीरें लेने लगे। कई लोग सिर्फ यह "टाइगर पोस्टर" देखने घरों से बाहर आए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गया।चुनाव आयोग की ओर से अबतक आए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 197 सीटों पर आगे चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
