बिहार में मतदान को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री की अपील- जिम्मेदारी और जागरूकता से मताधिकार का उपयोग करें
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिहार की जनता से गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट…

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिहार की जनता से गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण प्रारंभ हुआ है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें। इस अवसर पर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पहले मतदान, फिर जलपान!उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों में मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। इस चुनाव में 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
