‘बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल’: 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले DDC और SDO; नगर आयुक्त भी बदले
पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में एक साथ 23 IAS अधिकारियों का तबादला…

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में एक साथ 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।तबादला सूची में नगर निगमों और जिला प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। सरकार ने अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया है।नगर निगमों में भी बदली जिम्मेदारीदानापुर के SDO रहे अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं IAS अधिकारी गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पूर्णिया के पूर्व SDO तुषार कुमार को मधुबनी का नया DDC नियुक्त किया गया है। वहीं विग्नेश टीए को पूर्णिया का नया SDO बनाया गया है।इन जिलों में नए DDC की तैनातीसरकार ने जिला स्तर पर विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए कई नए उप विकास आयुक्तों की नियुक्ति की है।श्रेया श्री — DDC, खगड़ियातुषार कुमार — DDC, मधुबनीआकांक्षा आनंद — DDC, सासारामरोहित कर्दम / शिप्र विजयकुमार चौधरी — DDC, जमुईनेहा कुमारी — DDC, कटिहारइसके अलावा प्रधुम्न सिंह यादव को निदेशक, उद्योग विभाग/खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है। अंजली शर्मा को निदेशक, समाज कल्याण विभाग और कृष्ण चंद्र गुप्ता को महानिरीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।इन अधिकारियों को बनाया गया नया SDOसामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में भी नए SDO नियुक्त किए गए हैं।विरूपाक्ष विक्रम सिंह — SDO, दानापुरप्रिया रानी — SDO, सासारामकछिश बक्शी — SDO, पटना सिटीकृष्णा जोशी — SDO, बाढ़अजय यादव — SDO, बेगूसरायसैयद आदिल मोहसीन — SDO, मढ़ौराप्रेम कुमार — SDO, हवेली खड़गपुरसूरज कुमार — SDO, कटिहारजतिन कुमार — SDO, शेरघाटीके. परीक्षित — SDO, नौगछियामहेश कुमार — SDO, तारापुर2022 से 2024 बैच तक के अधिकारी शामिलइस प्रशासनिक फेरबदल में 2022 और 2023 बैच के IAS अधिकारियों के अलावा 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है। सरकार ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।इस फेरबदल को जिला और अनुमंडल स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
