द इंडियन व्यू

बिहार में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत

पटना : बिहार के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटे में…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
1 min read
बिहार में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत

पटना : बिहार के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से बक्सर जिले में 04, पश्चिम चम्पारण में 03, कटिहार में 02, कैमूर में 01, लखीसराय में 01 और सीतामढ़ी में 01 व्यक्ति सहित कुल 12 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।