बिहार में जब सरकार बदलेगी, तो यूपी में भी सरकार बदलेगी : अखिलेश यादव
पटना : बिहार में रोहतास जिला के दिनारा में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राजेश यादव के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के…

पटना : बिहार में रोहतास जिला के दिनारा में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राजेश यादव के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर हमला किया।
दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार राजेश यादव के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी, तो उत्तर प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। जब उत्तर प्रदेश में सरकार बदलेगी, तो उनका बुलडोजर भी हम लोग छीन लेंगे, क्योंकि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की हार होगी और बिहार से भाजपा को भगाने की जरूरत है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा का यह चुनाव बेरोजगारी तथा भाजपा को भगाने का चुनाव है। यह बिहार से गरीबी तथा भाजपा को हटाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने अवध में भाजपा को हराया। वैसे ही बिहार में भी संप्रदाय की राजनीति करने वालों को बाहर करने की जरूरत है।--------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
