बिहार चुनाव में चिराग पासवान ने निभाई 'हनुमान' वाली भूमिका
पटना : बिहार चुनाव नतीजों से जहां राजग का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, तो वहीं महागठबंधन को अर्श से फर्श पर ला दिया है। बिहार के अप्रत्याशित नतीजों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान की भूमिका काफी…

पटना : बिहार चुनाव नतीजों से जहां राजग का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, तो वहीं महागठबंधन को अर्श से फर्श पर ला दिया है। बिहार के अप्रत्याशित नतीजों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान की भूमिका काफी प्रशंनीय मानी जा रही है। चिराग की पार्टी लोजपा इस चुनाव में बेहतरीन कमबैक करती दिख रही है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा लोजपा ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था और बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 19 सीटों पर एनडीए को बढ़त दिलाई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा और जदयूू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में लोजपा 29 सीटों पर लड़ रही थी। एनडीए के बड़े दलों ने इस चुनाव में मजबूत और शुरुआत की और बाद में चिराग की पार्टी ने बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभाते हुए एनडीए को जबरदस्त बढ़त दिलाई। 29 में से 19 सीटों पर बढ़त, यानी लगभग शानदार स्ट्राइक रेट के साथ चिराग की पार्टी ने 5 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।साल 2024 लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने 5 की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चिराग के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 'हनुमान' कहा था। बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 में चिराग फिर से मोदी के लिए हनुमान साबित हुए हैं। लोजपा (रामविलास) की इस बढ़त के पीछे बड़ा कारण एनडीए की पार्टियों बीजेपी, जेडीयू और छोटे सहयोगियों का वोट ट्रांसफर माना जा रहा है। उतना ही खास यह भी है कि चिराग की पार्टी ने भी एनडीए को बराबर सहयोग दिया और वोट ट्रांसफर बखूबी काम किया। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अब तक का सबसे धमाकेदार प्रदर्शन है। 2020 विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ते हुए पार्टी ने 137 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सिर्फ एक सीट जीती थी। उस चुनाव में चिराग के तेज एंटी-नीतीश कैंपेन ने जेडीयू के वोट काटे थे, जिससे नीतीश कुमार की सीटें 71 से गिरकर 43 पर आ गई थीं, जिसे लोजपा (रामविलास) के वोट-कटवा असर का परिणाम माना गया।इस बार 2025 में राजग के भीतर रहते हुए लोजपा (रामविलास) ने न सिर्फ अपने लिए अच्छा परिणाम दिया, बल्कि सुचारू वोट ट्रांसफर के चलते जेडीयू को भी मजबूत किया और पूरे राजग को बढ़त दिलाई। इसी के चलते बिहार में भाजपा नंबर वन तो जदयूू नंबर दो की पार्टी बन गई। इस तरह से चिराग पासवान ने सचमुच 'हनुमान' वाली भूमिका निभाई, जैसा वो कहते हैं।हिन्दुस्थान समाचार/डॉ आशीष वशिष्ठ
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
