बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
रोहतास/गया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में गयाजी वरीजगंज तथा रोहतास के सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से समर्थन की अपील…

रोहतास/गया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में गयाजी वरीजगंज तथा रोहतास के सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा।महागठबंधन पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार के नौजवानों के समक्ष पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे और इनके शासन काल में व्यवसाई और महिलाएं असुरक्षित हो गईं थीं, लेकिन आज ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि महागठबंधन को वापस आने नहीं देना है, क्योंकि बीते 20 वर्षों में आपने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ते देखा है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए, जो राजग के पास है।सनातन पर्व से हर तबके का जुड़ावयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देव दीपावली है और लाखों की संख्या में लोग देवताओं के आगमन पर दीप प्रज्वलित करेंगे। इस पर्व पर मिट्टी के दीए बनाने वाले हमारे प्रजापति समाज को हिस्सा जाएगा और दीये में जलने वाले तेल से मतदाता किसानों को फायदा होगा। हमारे सभी पर्व त्योहार प्रमाणित करते हैं कि भारत में सनातन पर्व की परंपरा समाज के हर तबके को जोड़कर उनके स्वालंबन के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व त्योहार से कोई माली, कोई कुम्हार, कोई पुजारी व अन्य रूप में जुड़कर आस्था का सम्मान कर रहा है और रोजगार का भी सृजन कर रहा है।योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रोहतास जिले के चर्चित स्नेहा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष पहले सासाराम की एक बेटी वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसके साथ एक हादसा हो गया, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। स्नेहा को इंसाफ दिलाने के लिए एसआईटी गठित करेंगे और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा कि इसका इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार में माँ जानकी ने जन्म लिया और इस धरा ने भगवान बुद्ध को ज्ञान प्रदान किया है। बिहार ने जैन तीर्थंकर भगवान महावीर, साहित्यकार विद्यापति, प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं भोजपुरी की शान शारदा सिन्हा को भी जन्म दिया है। इसलिए आप एक गौरवशाली परंपरा के वारिस हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
