बिहार के लोग गाली-गलौज की भाषा बर्दाश्त नहीं कर सकते: ललन सिंह
पटना : बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पूर्व कथित वोट चोरी के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा ने प्रदेश की सियासत को गर्म कर रखा है।…

पटना : बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पूर्व कथित वोट चोरी के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा ने प्रदेश की सियासत को गर्म कर रखा है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे फर्जीवाड़ा की यात्रा बताया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस पीएम ने देश का मान दुनिया में बढ़ाया है, उनकी स्वर्गीय माता को इंगित करके गाली दी जा रही है। बिहार के लोग इस तरह की भाषा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने राजद के शासनकाल को याद कराते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव के माता-पिता का शासन था, 1990 से 2005 तक, तब लोग ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करते थे। इस भाषा ने यह साबित किया है कि ये लोग बिहार में फिर से उसी संस्कृति को वापस लाना चाहते हैं। इसे लेकर बिहार के लोग बहुत सजग हैं।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के भाजपा द्वारा फेक नैरेटिव फैलाने के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि सही में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी फेक नैरेटिव सेट करने में लगे हैं। संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। लोकसभा में संविधान की पुस्तक लेकर आते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है कि लोग अपनी नागरिकता साबित करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता पर तो कई बार सवाल पहले ही उठ चुका है। वह तो अपनी नागरिकता पहले साबित करें। वे लोग खुद फर्जीवाड़ा कर रहे हैं और मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे लोग हताशा में हैं, जिस कारण गाली-गलौज की भाषा पर उतर आए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प पर उन्होंने कहा कि हर एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही, यह स्वाभाविक है। अगर कोई पीएम मोदी की स्वर्गीय माता को गाली देगा, तो प्रतिक्रिया होगी ही।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
