बिहार के बेतिया में विवाहिता की हत्या, पुलिस ने जमीन खोदकर शव किया बरामद
बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक महिला का शव बरामद किया। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था। पुलिस पूरे…

बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक महिला का शव बरामद किया। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मझरिया शेख गांव में एक महिला का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई।
शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव की रहने वाली प्रमिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था। इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इनका एक पुत्र भी है।
ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को तड़के प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर सूचना दी थी कि वह दो दिनों से गायब है। इसके बाद मायके के लोग मझरिया शेख गांव पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब इन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के आने की सूचना के बाद ससुराल पक्ष वाले फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने विवाहिता के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया।
पुलिस ने मनोज पासवान की निशानदेही के बाद बोरी में बंधे शव को बरामद किया। पुलिस ने दो दिन पूर्व हत्या की आशंका व्यक्त की। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। इस मामले की जांच की जा रही है और फरार लोगों की तलाश जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
