अमेरिका ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
जेसिका पेगुला और एम्मा नवारो ने एक-एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अपने एकल मैच जीते, जिससे अमेरिका ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अमेरिका का सामना…
जेसिका पेगुला और एम्मा नवारो ने एक-एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अपने एकल मैच जीते, जिससे अमेरिका ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अमेरिका का सामना मौजूदा चैंपियन इटली से होगा।

विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर पर मौजूद पेगुला ने केटी बौल्टर को 3-6, 6-4, 6-2 से मात देकर अमेरिका की फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले, नवारो ने सोने कार्तल को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।
अमेरिका ने इस टूर्नामेंट को 18 बार जीता है, लेकिन 2017 के बाद से वह खिताब जीतने में सफल नहीं रहा है। अमेरिका आखिरी बार 2018 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
