द इंडियन व्यू

बिग ब्लू व अलीगंज स्पोर्टिंग की जीत से शुरुआत

लखनऊ। बिग ब्लू क्लब ने तृतीय समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच मं आरए ब्वायज को 2-1 से हराकर अभियान शुरू किया। दिन के दूसरे मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने हुसैन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से शिकस्त दी। तृतीय…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
1 min read
बिग ब्लू व अलीगंज स्पोर्टिंग की जीत से शुरुआत

लखनऊ। बिग ब्लू क्लब ने तृतीय समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच मं आरए ब्वायज को 2-1 से हराकर अभियान शुरू किया। दिन के दूसरे मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने हुसैन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से शिकस्त दी।

तृतीय समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

चौक स्टेडियम पर आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डा.आनन्द किशोर पाण्डेय व पार्षद अनुराग मिश्रा “अन्नू” की गरिमामयी मौजूदगी में किया।

आज पहला मैच मैच आरए ब्वायज व बिग ब्लू क्लब के बीच खेला गया जिसे बिग ब्लू ने 2-1 से जीता। बिग ब्लू क्लब से अभिषेक ने 12वें व 23वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को छकाते हुए गोल दागे। जवाब में आरए ब्वायज से शिवम वर्मा ने 32वे मिनट में गोल किया लेकिन वो सिर्फ हार का अंतर कम कर सके।

दूसरे मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने हुसैन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से हराया। अलीगंज स्पोर्टिंग से अमन ने 11वें, प्रभाकर ने 17वें और सुधांशु ने 21वें मिनट में गोल किया। हुसैन स्पोर्ट्स क्लब से श्रेष्यांशु ने 38वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।