बिग बैश लीग : जैकब बेथेल का वन मैन शो, खेली शानदार पारी
मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के 21 वर्षीय जैकब बेथेल ने बिग बैश लीग में 50 गेंदों पर 87 रन ठोके। मेलबर्न रेनेगेड्स ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाए, लेकिन अगर जैकब बेथेल…

मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के 21 वर्षीय जैकब बेथेल ने बिग बैश लीग में 50 गेंदों पर 87 रन ठोके। मेलबर्न रेनेगेड्स ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाए, लेकिन अगर जैकब बेथेल की पारी को निकाल दें, तो रेनेगेड्स का स्कोर 100 रन तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था।

होबार्ट हरिकेन्स की दमदार और कड़ी गेंदबाजी ने मेलबर्न रेनेगेड्स के हर एक बैटर को काफी परेशान किया, वहीं जैकब ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए और रन बटोरे। मेलबर्न रेनेगेड्स के खाते में छह रन एक्स्ट्रा से जुड़े, जबकि बाकी बचे हुए बैटर्स ने 70 गेंदों पर 61 रन ही बनाए।
बेथेल ने 50 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों से 87 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए वहीं, कप्तान विल सदरलैंड ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। रिले मेरेडिथ ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इस मैच से पहले मेलबर्न रेनेगेड्स ने कुल आठ मैच खेले हैं और उसमें से महज तीन में ही जीत मिली। वहीं होबार्ट हरिकेन्स की बात करें तो टीम टॉप-3 में है। जिसने अभी तक इस मैच से पहले कुल सात मैचों में से पांच में जीत मिली। जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की ओर से तीन टेस्ट, आठ वनडे और सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बेथेल तीनों फॉर्मेट में क्रम से तीन, एक और दो बार 50+ स्कोर बना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
