बाबर आजम का बल्ला फिर खामोश, टेस्ट में सबसे खराब औसत का शर्मनाक रिकॉर्ड
बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह पहले होम टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके नाम अब सबसे घटिया औसत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में…

बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह पहले होम टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके नाम अब सबसे घटिया औसत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में बाबर आजम 23 तो दूसरी पारी में 42 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह 2023 से टेस्ट में सबसे घटिया औसत से कम से कम 500 रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम ने इस दौरान 24.25 की औसत से 655 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के एक और बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक भी इस लिस्ट में है। उन्होंने 2023 से टेस्ट में 574 रन 26.09 की औसत से बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट की पहली पारी में 2 तो दूसरी इनिंग में 41 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज लिटन दास का भी फॉर्म पिछले दो सालों में अच्छा नहीं रहा है।

उनके बल्ले से 2023 से 676 रन 29.39 की औसत से निकले हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में हैं। टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने 2023 से इन सभी खिलाड़ियों में सबसे अधिक 1164 रन जरूर बनाए, मगर उनका औसत 30.63 का रहा।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
