बंगाल में वंचितों की आवाज है एआईएमआईएम : ओवैसी
आसनसोल : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमानों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एआईएमआईएम…

आसनसोल : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमानों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एआईएमआईएम वंचितों की आवाज है।
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह हुजूर गौसे बंगला पर पहुंचकर इबादत की। इस दौरान उनके साथ जिले के कई पार्टी पदाधिकारी और आसनसोल उत्तर सीट से पार्टी के उम्मीदवार दानिश अजीज भी मौजूद रहे।
मजार पर दुआ मांगने के बाद ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब समय आ गया है जब बंगाल के मुसलमानों को अपना स्वतंत्र और मजबूत राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राज्य का मुसलमान कुछ चुनिंदा राजनीतिक दलों के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हो पाया।
ओवैसी ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में मुसलमान गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस स्थिति से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता राजनीतिक सशक्तिकरण है।
ओवैसी ने उनकी पार्टी पर ‘बी टीम’ होने के आरोपों पर कहा कि एआईएमआईएम किसी भी दल की पिछलग्गू नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी उनकी पार्टी को भाजपा की बी टीम कहा जाता है तो कभी तृणमूल कांग्रेस की, लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी पार्टी केवल वंचित और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि एआईएमआईएम का एकमात्र उद्देश्य उन वर्गों को उनका हक और अधिकार दिलाना है, जो अब तक राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहे हैं। ओवैसी ने साफ किया कि पार्टी का फोकस उन क्षेत्रों पर रहेगा जहां अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ई हैं।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
