बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही तृणमूल : राहुल गांधी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बंगाल पहुंचे। रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बंगाल पहुंचे। रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही जिम्मेदार है। बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम तृणमूल कर रही है और उसके लिए रास्ता तैयार कर रही है। यदि तृणमूल कांग्रेस ने सही तरीके से शासन किया होता और राज्य में हिंसा का माहौल न बनने दिया होता, तो भाजपा के यहां उभरने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा बंगाल में दिखाई भी नहीं देती, लेकिन ममता सरकार ने ऐसा नहीं किया।
राहुल ने दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तृणमूल और भाजपा में कोई बड़ा अंतर नहीं है। कांग्रेस नेता ने सारदा चिट फंड घोटाला और रोज वैली चिट फंड घोटाला का जिक्र कर कहा कि आज तक निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन, गुंडा टैक्स से तृणमूल अपने सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि तृणमूल ने 2021 के घोषणापत्र में पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता को कुछ नहीं मिला। उल्टा यहां की कंपनियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद हो गईं।
राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम हिंसा और अपराध की बात करते हैं, तो हमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले की भी बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी के नेता हिंसा का प्रयोग करते हैं, लेकिन कांग्रेस हिंसा के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
