बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और इसके लिए बेताब है : निर्मला सीतारमण
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व बर्धमान से बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और इसके लिए बेताब…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व बर्धमान से बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और इसके लिए बेताब है।
बुधवार को चुनावी दौरे पर बर्धमान पहुंचीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं देख पा रही हूं कि लोग बदलाव के लिए बेहद उत्सुक हैं। 2016 में भी मैं यहां प्रचार के लिए आई थी, लेकिन इस बार माहौल अलग है। अब लोग खुलकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं और बेहतर प्रशासन की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भले ही लोग सीधे तौर पर सब कुछ नहीं कह रहे हों, लेकिन यह साफ संकेत दे रहे हैं कि वे मौजूदा स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। हमारे नेताओं को जो समर्थन मिल रहा है, वह काफी उत्साहजनक है। मुझे लगता है कि इस बार बंगाल में बदलाव जरूर आएगा।
इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री ने संसद में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा था। संसद में चर्चा के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार चाय बागान के श्रमिकों के साथ अन्याय कर रही है। उनके अनुसार, राज्य के लगभग 3 लाख 79 हजार चाय श्रमिकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। ----------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
