द इंडियन व्यू

फ्लेमिंगो ने कोपा लिबर्टाडोरेस जीता, पाल्मेरास को 1-0 से हराया

लिमा : फ्लेमिंगो ने शनिवार को पाल्मेरास को 1-0 से हराकर कोपा लिबर्टाडोरेस का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दक्षिण अमेरिका की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में फ्लेमिंगो चौथी बार चैंपियन बना और यह उपलब्धि हासिल करने वाली…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
फ्लेमिंगो ने कोपा लिबर्टाडोरेस जीता, पाल्मेरास को 1-0 से हराया

लिमा : फ्लेमिंगो ने शनिवार को पाल्मेरास को 1-0 से हराकर कोपा लिबर्टाडोरेस का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दक्षिण अमेरिका की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में फ्लेमिंगो चौथी बार चैंपियन बना और यह उपलब्धि हासिल करने वाली ब्राज़ील की सबसे सफल टीम बन गई।लिमा के एस्टादियो मोन्यूमेंटल में खेले गए इस मुकाबले में सेंटर-बैक डैनिलो के दूसरे हाफ में लगाए गए हेडर ने मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल बनाया। यह पिछले छह सीज़न में पांचवीं बार था जब फाइनल में दो ब्राज़ीलियाई क्लब आमने-सामने थे।फ्लेमिंगो ने इस जीत के साथ 2021 के फाइनल में पाल्मेरास से मिली 1-2 की हार का बदला भी चुका लिया और 2025 में ट्रॉफियों की हैट्रिक की राह पर मज़बूती से आगे बढ़ गया है। टीम ने साल की शुरुआत ब्राज़ीलियन सुपर कप जीतकर की थी और अब घरेलू लीग खिताब पर कब्ज़ा करने के लिए केवल दो मैचों में दो अंकों की जरूरत है।टूर्नामेंट में 2019 के बाद से फ्लेमिंगो की यह तीसरी और कुल चौथी जीत है। इसके साथ क्लब अब अर्जेंटीना के एस्तुदियान्तेस के बराबर पहुंच गया है, जबकि अर्जेंटीना के ही इंडिपेंडिएंते सात खिताबों के साथ शीर्ष पर है।दूसरी ओर, पाल्मेरास 89वें मिनट में बराबरी का सुनहरा मौका गंवाने पर पछताता रह गया, जब विटोर रोके ने बेहद करीब से शॉट बार के ऊपर मार दिया। यह पाल्मेरास का शायद सबसे बड़ा मौका था, एक ऐसा फाइनल जिसमें 33 फाउल और सात पीले कार्ड दिखाए गए।पहले हाफ में खेल काफी टकरावपूर्ण रहा, लेकिन बेहतर मौके फ्लेमिंगो ने ही बनाए। 15वें मिनट में ब्रूनो हेनरिक ने पहला खतरा बनाया, जिसका शॉट ऊपर चला गया। इसके बाद सामुएल लीनो ने भी बाएं फ्लैंक से काटते हुए जोरदार शॉट लगाया जो बाहर निकल गया।पहले हाफ के दौरान एक बड़ी झड़प तब देखने को मिली जब पाल्मेरास के डिफेंडर ब्रूनो फुच्स ने जॉर्जियन डी अरास्काइता को गिरा दिया। इस पर फ्लेमिंगो के एरिक पुलगार ने आक्रामक प्रतिक्रिया देते हुए फुच्स को लात मारी, लेकिन उन्हें केवल पीला कार्ड मिला।दूसरे हाफ में भी फ्लेमिंगो अधिक खतरनाक दिखा, हालांकि स्पष्ट मौके कम मिले। अंततः 67वें मिनट में अरास्काइता के दाएँ छोर से आए कार्नर पर डैनिलो बिना किसी दबाव के उछले और हेडर के जरिए विजयी गोल दाग दिया।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।