फॉर्मूला 1: 2026 सीजन में फेरारी के साथ लुईस हैमिल्टन को मिलेंगे नए रेस इंजीनियर
लंदन : सात बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को 2026 सीजन में फेरारी के साथ एक नए रेस इंजीनियर के साथ काम करना होगा। फेरारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रिकार्डो अदामी को उनकी मौजूदा भूमिका से हटाकर एक नई…

लंदन : सात बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को 2026 सीजन में फेरारी के साथ एक नए रेस इंजीनियर के साथ काम करना होगा। फेरारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रिकार्डो अदामी को उनकी मौजूदा भूमिका से हटाकर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फेरारी के बयान के अनुसार, रिकार्डो अदामी अब टीम के ड्राइवर अकादमी और पिछले कार परीक्षण कार्यक्रम (टेस्टिंग ऑफ प्रिवियस कार्स प्रोग्राम) का प्रबंधन करेंगे।
टीम ने स्पष्ट किया कि हैमिल्टन के नए रेस इंजीनियर की घोषणा समय आने पर की जाएगी।
पिछले सीजन में फेरारी के साथ अपने पहले वर्ष में हैमिल्टन और अदामी के बीच रेडियो पर हुई तीखी बातचीत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। हालांकि, हैमिल्टन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे “महज शोर” बताया था।
हैमिल्टन ने मई 2025 में कहा था,
“क्या हमारे बीच मतभेद होते हैं? हां, जैसे हर रिश्ते में होते हैं। लेकिन हम उन्हें सुलझा लेते हैं। हम दोनों एक ही लक्ष्य के लिए साथ हैं।”
इसके बावजूद, सीजन के अंत तक दोनों के बीच रेडियो पर असहज संवाद जारी रहे। 41 वर्षीय हैमिल्टन के लिए यह सीजन उनके करियर का सबसे निराशाजनक रहा, क्योंकि वह पूरे सत्र में एक भी बार पोडियम पर जगह नहीं बना सके। वहीं, उनके साथी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर ने पोडियम फिनिश दर्ज की।
गौरतलब है कि रिकार्डो अदामी इससे पहले चार बार के विश्व चैंपियन सेबास्टियन फेटेल और स्पेन के कार्लोस सैंज के साथ भी फेरारी में काम कर चुके हैं। वह पिछले 11 वर्षों से मारानेलो स्थित टीम का हिस्सा रहे हैं।
फेरारी अगले सप्ताह अपनी नई कार की लिवरी लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद सभी 11 टीमें 26 से 30 जनवरी के बीच बार्सिलोना में बंद दरवाजों के पीछे प्री-सीजन टेस्टिंग में हिस्सा लेंगी।
फॉर्मूला 1 का 24 रेसों का 2026 सीजन 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्री से शुरू होगा। इस सीजन के साथ ही खेल एक नए इंजन युग में प्रवेश करेगा, जिसमें तकनीकी नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
