द इंडियन व्यू

फेनेस्टा ओपन टेनिस : मनीष और वैष्णवी ने जीता राष्ट्रीय खिताब

तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। Fenesta Open (@fenesta_open) पुरुष एकल फाइनल में मनीष ने…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
1 min read
फेनेस्टा ओपन टेनिस : मनीष और वैष्णवी ने जीता राष्ट्रीय खिताब

तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब जीता।

Fenesta Open (@fenesta_open)

पुरुष एकल फाइनल में मनीष ने कीर्तिवासन सुरेश को दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से हराया। वहीं महिला एकल में भी वैष्णवी ने आंकाक्षा निटुरे को 6-1, 6-2 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-18 वर्ग में हर्षिनी एन ने तीन घंटे तक चले बालिका एकल फाइनल में स्निग्धा कांता को 6-1, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं बालकों के एकल फाइनल में तविश पहवा ने रूतिक कटाकम के चोटिल होने के कारण हटने से खिताब जीता। तविश 7-6, 1-0 से आगे चल रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।