फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक ने राजस्थान रॉयल्स से तोड़ा नाता, जम्मू-कश्मीर में नए सफर की तैयारी
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लंबे समय से फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे दिशांत याग्निक से नाता तोड़ लिया है। याग्निक से पहले आरआर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के भी रास्ते अलग हो गए थे। टी20 विश्व कप 2024…

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लंबे समय से फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे दिशांत याग्निक से नाता तोड़ लिया है। याग्निक से पहले आरआर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के भी रास्ते अलग हो गए थे। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में चैंपियन बनाने के बाद द्रविड़ आरआर के मुख्य कोच बने थे।

माना जा रहा था कि आरआर के कोच के रूप में उनका कार्यकाल लंबा होगा, लेकिन हाल ही में उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल की कोचिंग में आरआर का 2025 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम में फूट की खबर भी आई थी। आरआर 2025 में लीग चरण के 14 मैचों में चार जीत के साथ नौवें स्थान पर रही थी।
याग्निक आगामी घरेलू सत्र में जम्मू और कश्मीर के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले सीजन में, वह कोचिंग स्टाफ के प्रमुख सदस्यों में से एक थे, जिसमें जम्मू और कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
राहुल द्रविड़ और दिशांत याग्निक के बाद अगले सीजन से पहले आरआर फ्रेंचाइजी से अलग होने वाले कई और नाम सामने आ सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम कप्तान संजू सैमसन का है। माना जा रहा है कि सैमसन टीम मैनेजमेंट से असंतुष्ट हैं और नीलामी से पहले टीम से अलग हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
