द इंडियन व्यू

फिल सिमंस को बांग्लादेश के मुख्य कोच बनाए जाने के पक्ष में बीसीबी निदेशक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड निदेशक नजमुल आबेदीन फहीम ने फिल सिमंस को बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच के रूप में बनाए रखने का समर्थन किया है। उन्होंने बोला कि बोर्ड जल्द ही सिमंस के साथ औपचारिक बातचीत करेगा और उन्हें लंबे समय…

Ragwendra P Singh
March 4, 2025
2 min read
फिल सिमंस को बांग्लादेश के मुख्य कोच बनाए जाने के पक्ष में बीसीबी निदेशक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड निदेशक नजमुल आबेदीन फहीम ने फिल सिमंस को बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच के रूप में बनाए रखने का समर्थन किया है। उन्होंने बोला कि बोर्ड जल्द ही सिमंस के साथ औपचारिक बातचीत करेगा और उन्हें लंबे समय के लिए इस भूमिका में बनाए रखने की कोशिश करेगा।

ICC via Getty Images

एक क्रिकेट साइट के अनुसार,सोमवार को ढाका में बोर्ड बैठक में सिमंस के अनुबंध विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सिमंस को पिछले साल अक्टूबर में अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।

हालांकि, उनके चार महीने के कार्यकाल में बांग्लादेश ने एक सीरीज जीती—वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला में 3-0 की जीत। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली, जिससे बांग्लादेश टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गया। बावजूद इसके, बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद और निदेशक फहीम दोनों ने सिमंस को समर्थन दिया है।

फहीम ने कहा, हमारे मुख्य कोच और वरिष्ठ सहायक कोच का अनुबंध मार्च के मध्य तक था। हम उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, इसलिए हम उनके साथ फिर से बातचीत करेंगे। यदि आपसी सहमति नहीं बनती है, तो हमें अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा। लेकिन हमें उम्मीद है कि हम उनके साथ समझौते पर पहुंच जाएंगे। हमारा लक्ष्य उनका अनुबंध 2027 विश्व कप तक बढ़ाना है।

बीसीबी ने वरिष्ठ सहायक कोच मोहम्मद सालाउद्दीन के अनुबंध को भी बढ़ाने का फैसला किया है, जिन्हें पिछले नवंबर में अल्पकालिक आधार पर बनाया गया था। बीसीबी के अनुसार, सिमंस और सालाउद्दीन के बीच अच्छा तालमेल होने के चलते उनके अनुबंध को बढ़ाने का फैसला हुआ है।

बोर्ड ने स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद के अनुबंध को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही, चयनकर्ता हन्नान सरकार के इस्तीफे को स्वीकार हो गया है। फहीम ने बताया कि बीसीबी सीनियर टीम और हाई परफॉर्मेंस यूनिट की फील्डिंग में सुधार लाने के लिए भी प्रयास कर रहा है और इसके लिए कई फील्डिंग कोचों से बातचीत चल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।