सीजन ओपनर में यूपी डॉमिनेटर्स के सामने होगी पंजाब रॉयल्स की चुनौती
नई दिल्ली : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) ने अपने बहुप्रतीक्षित पांचवें सीजन का आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर दिया है। लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। 15 जनवरी को खेले जाने वाले…

नई दिल्ली : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) ने अपने बहुप्रतीक्षित पांचवें सीजन का आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर दिया है। लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।
15 जनवरी को खेले जाने वाले सीजन के उद्घाटन मुकाबले में पंजाब रॉयल्स और यूपी डॉमिनेटर्स आमने-सामने होंगे, जो प्रतिस्पर्धी लीग चरण की मजबूत शुरुआत करेगा।
व्यापक पुनर्गठन के बाद वापसी कर रही पीडब्लूएल 2026 में छह फ्रेंचाइज़ी हाई-इंटेंसिटी लीग और नॉकआउट फॉर्मेट में हिस्सा लेंगी, जहां भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतिभाएं एक ही मंच पर नजर आएंगी।
पीडब्लूएल 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनीटेन 4 और सोनीटेन 5 पर किया जाएगा। कवरेज रात 8:00 बजे से शुरू होगी, जबकि डबल-हेडर मुकाबले शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे। सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।
इस सीजन में दिल्ली दंगल वॉरियर्स, हरियाणा थंडर्स, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल, महाराष्ट्र केसरी, पंजाब रॉयल्स और यूपी डॉमिनेटर्स—कुल छह फ्रेंचाइज़ी लीग और नॉकआउट फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। लीग चरण में कुल 15 मुकाबले 13 मैच डेज़ में खेले जाएंगे।
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के बाद शीर्ष चार टीमें 30 और 31 जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि पीडब्लूएल 2026 का फाइनल 1 फरवरी 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।
शेड्यूल में 16 और 17 जनवरी 2026 को लगातार दो डबल-हेडर मैच डे शामिल हैं। पहले डबल-हेडर में महाराष्ट्र के सरी का मुकाबला दिल्ली दंगल वॉरियर्स से शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जिसके बाद पंजाब रॉयल्स हरियाणा थंडर्स से भिड़ेगी।
17 जनवरी को टाइगर्स ऑफ मुंबई डंगल शाम 6:00 बजे यूपी डॉमिनेटर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद दिल्ली दंगल वॉरियर्स और हरियाणा थंडर्स आमने-सामने होंगे।
लीग चरण के प्रत्येक मुकाबले में विभिन्न भार वर्गों में कुल नौबाउट्स होंगी। इनमें ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियन, उभरते भारतीय सितारे और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पीडब्लूएल 2026 नीलामी के दौरान साइन किए गए अंतरराष्ट्रीय पहलवान हिस्सा लेंगे।
लीग चरण का अंतिम मुकाबला 29 जनवरी 2026 को खेला जाएगा, जिसमें पंजाब रॉयल्स का सामना दिल्ली दंगल वॉरियर्स से होगा। खिलाड़ियों की रिकवरी और निरंतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए 22 और 24 जनवरी को रणनीतिक विश्राम दिवस रखे गए हैं।
सीजन 5 में हाल ही में संपन्न नीलामी के दौरान चुनी गई शीर्ष प्रतिभा एंनजर आएंगी, जहां फ्रेंचाइज़ियों ने 63 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को साइन करने के लिए ₹11 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की।
इस सीजन की सबसे बड़ी आकर्षण ओलंपिक चैंपियन और चार बार की विश्व चैंपियन यूईसु साकी हैं, जो ₹60 लाख में हरियाणा थंडर्स से जुड़कर लीग इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता रॉबर्ट बारान को महाराष्ट्र के सरीने ₹55 लाख में साइन किया।
भारतीय सितारों की भूमिका इस सीजन में केंद्रीय रहेगी। इनमें अंतिम पंघाल, जिन्होंने ₹52 लाख में यूपी डॉमिनेटर्स का दामन थामा, और मौजूदा अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल, जिन्हें दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने समान राशि में साइन किया।
पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल ने ₹51 लाख में टीम में शामिल किया, जबकि एनागोदीनिज़ ने ₹46 लाख में पंजाब रॉयल्स की महिला टीम को मजबूती दी।
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
