प्रैक्टिस सेशन के बाद कोहली ने बाहर से खाना मंगवाया
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के अंदर काफी चीजें बदली हुई दिखाई दे रही हैं। शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने 10 सूत्रीय दिशा निर्देश जारी किए है। बीसीसीआई की नई यात्रा नीति के मुताबिक खिलाड़ियों…

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के अंदर काफी चीजें बदली हुई दिखाई दे रही हैं। शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने 10 सूत्रीय दिशा निर्देश जारी किए है। बीसीसीआई की नई यात्रा नीति के मुताबिक खिलाड़ियों के परिवार वाले साथ नहीं जाएंगे।

नियम के अनुसार दौरे पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी रहेगी, जिसके कारण खिलाड़ी अब अन्य विकल्प तलाश रहे हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद विराट कोहली के हाथ में पैक्ड खाना देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींचा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खिलाड़ियों के अपने परिवारों के साथ अलग यात्रा करने के बाद ये पाबंदियां लगाई गई। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1- 3 से हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को अभ्यास सत्रों के दौरान पूरे समय मौजूद रहने और टीम के साथ ही स्टेडियम जाने और आने के निर्देश दिए।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली टीम के लोकल मैनेजर से करीब 15 मिनट तक बात करते हुए नजर आए। जब वह टीम बस में जाने के लिए लौटे तो उनके हाथ में खाने का बैग था।
टीम इंडिया को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलना है जिसके बाद 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से सामना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला दो मार्च को होना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सारे मैच दुबई में खेलेगी, जबकि बाकी टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान के तीन शहरों में होगा।
चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को है लिहाजा यह दौरा तीन सप्ताह से कम समय का ही है जिसमें बीसीसीआई खिलाड़ियों के परिवार को साथ जाने की अनुमति नहीं देगा। नयी नीति के तहत 45 दिन या उससे लंबे दौरे पर ही परिवार खिलाड़ियों के साथ अधिकतम दो सप्ताह के लिये जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
