प्रीमियर लीग 2025-26: आर्सेनल के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कोल पामर की चेल्सी में वापसी
लंदन : चेल्सी के स्टार फॉरवर्ड कोल पामर इस सप्ताहांत आर्सेनल के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग के शीर्ष मुकाबले में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हैं। मैनेजर एंज़ो मारेस्का ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।पामर 20 सितंबर से टीम…

लंदन : चेल्सी के स्टार फॉरवर्ड कोल पामर इस सप्ताहांत आर्सेनल के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग के शीर्ष मुकाबले में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हैं। मैनेजर एंज़ो मारेस्का ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।पामर 20 सितंबर से टीम से बाहर थे—पहले ग्रोइन इंजरी के कारण और फिर पैर की अंगुली फ्रैक्चर होने की वजह से। लगभग दो महीने बाद उनकी टीम में वापसी चेल्सी के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।मारेस्का ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“हर कोई खुश है, उनके साथी खिलाड़ी खुश हैं। सबसे ज़रूरी बात यह है कि कोल खुद खुश हैं, क्योंकि फुटबॉल खिलाड़ी अंत में मैदान पर उतरना ही चाहते हैं।”पिछले सीज़न में पामर चेल्सी के टॉप स्कोरर थे, जिन्होंने प्रीमियर लीग में 15 गोल दागे थे। इस सीज़न में वे अब तक सभी प्रतियोगिताओं में केवल चार मैच खेल पाए हैं और दो गोल किए हैं।मारेस्का ने आगे कहा,“वह शायद हमारे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी वापसी से हम बेहद खुश हैं। अब ज़रूरत है उन्हें धीरे-धीरे 100% फिटनेस तक लाने की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और हमें पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी क्लब के लिए बेहतरीन खेल दिखाएंगे।”वर्तमान में चेल्सी प्रीमियर लीग तालिका में दूसरे स्थान पर है, आर्सेनल से छह अंक पीछे।आर्सेनल बनाम चेल्सी का यह मुकाबला स्टैमफोर्ड ब्रिज में रविवार को खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
