द इंडियन व्यू

प्रियंका गांधी ने सरिता पासवान के पक्ष में जनसभा कर नीतीश सरकार को घेरा,कहा 20 वर्ष क्यों लगे 10 हजार देने में

सहरसा : बिहार में सहरसा जिले के सोनवर्षा राज की आधी आबादी को चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पूर्व 10 हजार रूपये देने वाली सरकार से पूछने की जरुरत है की इसके लिए उन्हें 20 वर्षो का इंतजार क्यों करना पडा। उक्त बातें रविवार को…

Ragwendra P Singh
November 3, 2025
2 min read
प्रियंका गांधी ने सरिता पासवान के पक्ष में जनसभा कर नीतीश सरकार को घेरा,कहा 20 वर्ष क्यों लगे 10 हजार देने में

सहरसा : बिहार में सहरसा जिले के सोनवर्षा राज की आधी आबादी को चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पूर्व 10 हजार रूपये देने वाली सरकार से पूछने की जरुरत है की इसके लिए उन्हें 20 वर्षो का इंतजार क्यों करना पडा। उक्त बातें रविवार को कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने उच्च विद्यालय सोनवर्षा के उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।निर्धारित समय से ढेढ घंटे विलंब से पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के सम्बोधन में एक बार भी राजद सुप्रिमों लालू यादव एवं तेजस्वी का नाम नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा की लोगों के मुल वोट के अधिकार जिससे सरकार बनती और बिगड़ती है उस मूल अधिकार का हनन राज्य और केन्द्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिहार में 65 लाख लोगो का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जिसका मतलब ही लोगों की नागरिकता छिनना है।प्रियंका गांधी ने कहा की बिहार में 20 वर्षों से आपकी चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री चला रहे है। जब आपकी चुनी सरकार को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिया जा रहा है तो आपका सम्मान क्या होगा। उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार समस्याओं की जगह हर वक्त अतीत की बात करती है। ऐसे में उन्हें अपमान मंत्रालय का गठन करने का सलाह देते हुए कहा की हरएक समस्या के लिए केन्द्र सरकार मेरे परिवार के जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। अपमान मंत्रालय का गठन होने पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री राष्ट्र निर्माण पर अपना ध्यान केन्द्रीत कर सकेंगे।इस दौरान प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा का विस्तार से जानकारी देते हुए सोनवर्षा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरीता पासवान को वोट देने का अपील किया। इससे पूर्व उनका स्वागत मखाना के माला से किया गया। चुनावी सभा को पूर्णिया के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सासाराम के सांसद मनोज राम, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व कबीना मंत्री अशोक सिंह, रविचरण यादव,सासाराम सांसद मनोज राम, मो शाहनवाज ने किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।