प्राग मास्टर्स : सैम शैंकलैंड के साथ प्रज्ञानानंदा ने साझा किए अंक
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में छठे दौर के बाद संयुक्त बढत बनाये हुए हैं।प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने ड्रॉ पर रोका जबकि अराविंद ने वियतनाम के कुआंग लीम…

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में छठे दौर के बाद संयुक्त बढत बनाये हुए हैं।
प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने ड्रॉ पर रोका जबकि अराविंद ने वियतनाम के कुआंग लीम ली के साथ अंक बांटे। अब उनके छह में से चार अंक हैं। टूर्नामेंट में पहली बार आज सारे मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।

चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त वेइ यि , नीदरलैंड के अनीश गिरि, जर्मनी के विंसेंट केमेर और कुआंग लीग तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं। उनसे आधा अंक पीछे चेक गणराज्य के एंगुयेन थाइ दाइ वान और डेविड नवारा , तुर्किये के गुरेल एडिज और शैंकलैंड हैं।
तीन दौर बाकी हैं और अगले दो में प्रज्ञानानंदा को सफेद मोहरों से खेलना है जबकि अराविंद को एक ही मुकाबला सफेद मोहरों से खेलना है। सातवें दौर में प्रज्ञानानंदा का सामना वेइ यि से जबकि अराविंद की टक्कर अनीश से होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
