प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति मैटरेला से मुलाकात की, एआई और अंतरिक्ष समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
रोम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात की और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच…

रोम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात की और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला ने मुलाकात के दौरान भारत-इटली की मज़बूत और स्थायी साझेदारी की पुष्टि की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी राष्ट्रपति मैटरेला के साथ व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों समेत भारत-इटली मित्रता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
