प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु के नागरकोविल में रोड शो आज
नागरकोविल (तमिलनाडु) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के नागरकोविल में शाम को भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। रोड शो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और प्रमुख…

नागरकोविल (तमिलनाडु) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के नागरकोविल में शाम को भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। रोड शो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब गिनती के हिसाब से केवल एक सप्ताह ही बचा है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से केरलम के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से शाम 4:10 बजे नागरकोविल पहुंचेंगे। इसके बाद 4:15 बजे नागरकोविल में बनाए गए हेलिपैड से वेप्पमूडु क्षेत्र तक कार से जाएंगे। प्रधानमंत्री शाम 4:30 से 5:30 बजे तक वेप्पमूडु से वडसेरी तक लगभग 1.5 किलोमीटर तक भव्य रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे नागरकोविल से हेलीकॉप्टर के जरिए तिरुवनंतपुरम रवाना होंगे। वहां से शाम 6:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे।
कोयंबटूर में 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री की जनसभा
18 अप्रैल को कोयंबटूर में होने वाली जनसभा में भी प्रधानमंत्री मोदी भाग लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री चेंगलपट्टु जिले के मदुरांतकम और मदुरै में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
