प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर…

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के जरिए लोक भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे है। लोग सुबह से ही उनके स्वागत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम आए हैं। कल वे सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
